डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र
बलरामपुर, जून 17 -- सादुल्लानगर, संवाददाता। विकास खंड रेहरा बाजार की ग्राम पंचायत परसरामपुर स्थित डिजिटल लाइब्रेरी में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणात्मक व मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित अध्ययन की आदत विकसित करना व उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक और प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, समय प्रबंधन, अनुशासित दिनचर्या तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला और 15 विद्यार्थियों ने प्रतिदिन डिजिटल लाइब्रेरी में उपस्थित होकर नियमित अध्ययन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.