संतकबीरनगर, फरवरी 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में डिजिटल इंडिया की दिशा में ढेर सारे प्रयास किए जा रहे है। मेधावी बच्चों को टैबलेट व लैपटॉप दिए जा रहे हैं। ताकि बच्चों की पढ़ाई आसान हो सके। लेकिन इससे इतर बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इन सुविधाओं से वंचित हैं। पढ़ाई के लिए बड़े शहरों व कस्बों में डिजिटल लाइब्रेरी का सहारा ले रहे हैं। यदि थोड़ा प्रयास कर ग्राम पंचायतों के सचिवालयों में डिजिटल लाइब्रेरी बन जाए तो शिक्षा के क्षेलतर में छात्रों को तैयारी के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जहां मदद मिलेगी वहीं युवाओं को सोशल मीडिया से दूर रखा जा सकता है। डिजिटल लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को घर बैठे गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी। जिससे शिक्षा अधिक सुलभ व समान बनेगी। स...