बागपत, अप्रैल 25 -- बागपत। बिनौली क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा में डिजिटल लाइब्रेरी प्रस्तावित है, लेकिन ग्राम प्रधान ने लाइब्रेरी न बनाने के लिए हाथ खड़े कर दिए है। डीएम को लिखे पत्र में ग्राम प्रधान राजेंद्र ने बताया कि 22 वर्ष पूर्व आबादी से काफी दूर जंगल में पंचायत भवन बनाया गया था। भवन का इस्तेमाल न होने की वजह से लोगों ने उसमें भूसा भर दिया था। पांच साल पहले जब वह ग्राम प्रधान बनी तो उन्होंने भवन को खाली कराया था और कार्य करने के लिए फर्नीचर रखवाया था। दो दिन बाद ही भवन की खिड़की तोड़कर फर्नीचर चोरी कर लिया गया। आए दिन यहां चोरी होती रहती है। भवन जंगल में होने के कारण डिजिटल लाइब्रेरी बनाना उचित नहीं है। कंप्यूटर या अन्य सामान चोरी हुआ तो जिसकी जिम्मेदारी नहीं होगी। डीएम से मांग की यहां डिजिटल लाइब्रेरी न बनाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.