प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का शुल्क कम करने की तैयारी हो रही है। लाइब्रेरी की देखरेख करने वाला प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड अब हर छह महीने का 1500 रुपये और सालाना 2500 रुपये शुल्क लेने पर विचार कर रहा है। पीएससीएल प्रबंधन का कहना कि लाइब्रेरी में पढ़ाई करने वाले छात्र तैयार होते हैं तो 1500 और 2500 का शुल्क लागू कर दिया जाएगा। छात्रों का कहना है कि लाइब्रेरी में पहले की तरह नि:शुल्क प्रवेश होना चाहिए। यहां पढ़ने वाले छात्र गरीब परिवार के हैं, जो शुल्क नहीं दे सकते। शुल्क पर विवाद के संबंध में महापौर गणेश केसरवानी ने बताया कि ऐसा शुल्क तय किया जा रहा है, जो छात्रों पर बोझ न बने और लाइब्रेरी के रखरखाव का भी खर्च निकल सके। इससे पहले हर माह 500 रुपये शुल्क लेने की घोषणा पर छात्रों ने विरोध किया। ...