कौशाम्बी, मार्च 26 -- सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग गाव में गुरुवार को आयोजित चौपाल में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने पहले ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। सिराथू ब्लॉक उदहिन बुजुर्ग गांव में चौपाल में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश मौर्य ने ग्राम पंचायत की बनाई दो लाख रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाओं जैसे किताबें, कंप्यूटर और वाईफाई की सुविधा है। यहां पर ग्रामीण विद्यार्थियों और पाठकों को पढ़ने का सुलभ और शांत वातावरण की व्यवस्था की गई है। लाइब्रेरी के अंदर 30 बच्चों के बैठने की व्यवस्था है। उधर चौपाल कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने प्रधानमंत्री आवास की मांग का आवेदन दिया। सचिव ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आवास प्लस का सर्वे सूची में आप लोगो...