डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रशिक्षण हर कार्यकर्ता के लिए जरूरी: मनोज
आजमगढ़, जून 29 -- सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। मां कालिका मंदिर धनछुला जमीन हरखोरी में भारतीय जनता पार्टी के अजमतगढ़ मंडल की रविवार को बैठक हुई। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम ऑनलाइन प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम हर कार्यकर्ता के लिए सीखना आवश्यक है। आज ऑनलाइन का युग है। ऐसे में इस प्रोग्राम के सीखने से सरल ऐप ,मन की बात कार्यक्रम एवं बैठकों उपस्थित सहित तमाम जगह पर यह काम आएगा। इस अवसर पर मंडल प्रभारी विपिन राय, अलका मिश्रा, महावीर सिंह, अमित राय, कृष्णकांत राय,जगजीवन राय, परितोष जायसवाल,राधेश्याम,अनुराग मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.