सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को अधिकाधिक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक की मुख्य बातें साथ ही संगठन के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि एवं जिला प्रवासी के रूप में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अखिलेश चंद्र कौशिक ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण देकर उन्हें संगठन और समाज के प्रति अधिक सक्षम एवं प्रभावी बनाने का कार्य करती रही है।

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम का महत्व उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर शुरू किया गया डिजिटल ल...