देहरादून, जनवरी 12 -- देहरादून। एसएनजे सक्सेस एंड जॉय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नए डिजिटल लर्निंग सेंटर का उद्धाटन किया। इस डिजिटल लर्निंग सेंटर में नौ वर्ष से ऊपर का कोई भी प्रशिक्षण ले सकता है। सोमवार को देहरादून क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट की अध्यक्ष नीना जुल्का व सदस्य संदीप ने बताया कि डिजिटल लर्निंग सेंटर की शुरुआत ट्रस्ट की शिक्षा को आधुनिक बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डिजिटल साक्षरता और तकनीकी संसाधनों तक पहुंच प्रदान कर, यह केंद्र आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आधुनिक कार्यबल में प्रतिस्पर्धा के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखता है। कार्यक्रम में एंजेला बिर्च, दीपक सरीन, संदीप, हेमंत और आरूषी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...