लखनऊ, मार्च 15 -- स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट का ज्यादा उपयोग बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। इससे बच्चों में घबराहट, तनाव, अवसाद, नींद की कमी और व्यवहार में बदलाव आ रहा है। ये बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को गोमतीनगर के एक होटल में निर्वाण अस्पताल की ओर से आयोजित कांफ्रेंस साइकॉन 2026 में कहीं। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बेहद जरूरी है। अभिभावक बच्चों को डिजिटल लत से बचाने के जतन अपनाएं। युवाओं में नशे में दवाओं एवं एल्कोहल की लत को को सुधारने के लिए निर्वाण की पहल को सराहा। डिप्टी सीएम ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशेषज्ञों को सम्मानित किया। निर्वाण हॉस्पिटल के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एचके अग्रवाल, डॉ. दीप्तांशु अग...