बिजनौर, जून 17 -- मंगलवार को सीनियर बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष संदीप कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता व अवनीश कुमार के संचालक में संपन्न हुई। बैठक में शासन द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल किए जाने का विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को सौंपा।वहीं अधिवक्ताओं ने कहा कि इस व्यवस्था से बैनामा लेखकों, अधिवक्ताओं और स्टाम्प वेंडरों को आर्थिक नुकसान होगा तथा रजिस्ट्री प्रक्रिया की पारदर्शिता भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने शासन की इस नीति को अधिवक्ताओं, लेखकों और स्टाम्प वेंडरों के हितों के विरुद्ध बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। विरोध स्वरूप अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि रजिस्ट्री कार्यालय में किसी भी दस्तावेज का पंजीकरण नहीं होने दिया जाएगा तथा सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। य...