डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
अमरोहा, जून 20 -- डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को आंदोलन सातवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए तहसील परिसर में बैठक कर सरकार के निर्णय का विरोध किया। हड़ताल के चलते उप-पंजीयक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय में बैनामा सहित अन्य कार्य प्रभावित रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि वर्तमान डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था में कई व्यावहारिक और तकनीकी कमियां हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ अधिवक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से व्यवस्था लागू करने से पहले अधिवक्ताओं के सुझावों पर विचार करने की मांग की। यह भी पढ़ें- डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कार्य बहिष्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.