अमरोहा, जून 12 -- हसनपुर। महानिरीक्षक निबंधन की प्रस्तावित डिजिटल रजिस्ट्री योजना के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन ने गुरुवार को सब रजिस्ट्री कार्यालय तथा राजस्व न्यायालयों में पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया। धरना देकर सब रजिस्ट्रार रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रस्तावित डिजिटल रजिस्ट्री योजना वापस लेने की मांग की। गुरुवार को रजिस्ट्री कार्यालय में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई और ना ही मुआयने की कोई रसीद काटी गई। सब रजिस्ट्री कार्यालय पर धरना देने वालों में बार अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह, महासचिव ब्रजकिशोर, पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी व सुनील भटनागर, वीर सिंह त्यागी, राजीव शर्मा, जयप्रकाश सैनी, मयंक अग्रवाल, सतपाल सिंह, मंगलसेन शर्मा, संजय चौहान, रविंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, मनोज सक्सेना, मोहम्मद नौशाद, हितेश त्यागी, प्रेमचंद, म...