डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में आज से हड़ताल पर रहेंगे वकील
अमरोहा, जून 14 -- अमरोहा, संवाददाता। डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में सोमवार यानि आज से जिले की चारों तहसीलों में वकील हड़ताल पर रहेंगे। विरोध-प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार पर फैसला वापस लेने का दबाव बनाया जाएगा। इस दौरान न्यायिक कार्यो का पूर्ण रूप से बहिष्कार रहेगा। वकीलों की हड़ताल के चलते प्रशासनिक कार्यो के साथ रजिस्ट्री कार्य भी प्रभावित हो सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने बीते सप्ताह डिजिटल रजिस्ट्री योजना की शुरुआत की है। इसके तहत संपत्तियों की रजिस्ट्री अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय जाए बिना ऑनलाइन की जा सकेगी। संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अधिकारी ऑनलाइन ही दस्तावेज और ई-फाइल सब-रजिस्ट्रार के पास भेजेंगे। यह भी पढ़ें- डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में कल से चारों तहसीलों में हड़ताल पर रहेंगे अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.