डिजिटल रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं संग स्टांप वेंडर का प्रदर्शन
अमरोहा, जून 11 -- मंडी धनौरा। डिजिटल रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में स्थानीय बार व स्टांप वेंडर एसोसिएशन ने गुरुवार को सयुंक्त रूप से प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं की बैठक बार सभागार में हुई। महानिदेशक निबंधन लखनऊ द्वारा प्रस्तावित डिजिटल रजिस्ट्री योजना का कड़ा विरोध किया गया। इसके बाद बार व स्टांप वेंडर एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन एसडीएम शैलेष दुबे को सौंपे। प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस व्यवस्था से कई तकनीकी और व्यवहारिक दिक्कतें आएंगी। इस दौरान संदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, आलोक भारती, अनुज त्रिवेदी, विवेक अग्रवाल, पवन मित्तल, सर्वेश शर्मा, वीर सिंह, विवेक सिंह, मुकेश चंद्र चौहान आदि रहे। यह भी पढ़ें- डिजिटल रजिस्ट्री योजना के विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.