अमरोहा, जून 13 -- मंडी धनौरा। प्रदेश में प्रस्तावित डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने डिजिटल रजिस्ट्री व्यवस्था की विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक चुनौतियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था से आमजन और अधिवक्ता दोनों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इससे पूर्व गुरुवार को अधिवक्ताओं व स्टांप वेंडरों ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया था। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- ई-रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था के विरोध में दो दिन हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता आवश्यकता पड़ने पर...