डिजिटल युग में युवाओं को गुमराह होने से बचाएं, सीएम योगी ने शिक्षकों को दी नसीहत
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 26 -- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को नसीहत दी कि वह युवाओं को गुमराह होने से बचाएं। नई तकनीक को देश हित में इस्तेमाल का माध्यम बनाएं। वह रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी मंडपम में यूपी के उच्च शिक्षा के शिक्षकों की कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करने के दौरान बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि डिजिटल युग में युवाओं को फर्जी और भ्रामक सूचनाओं से बचाने के लिए शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों से आगे आना होगा। आज देश की लगभग 60 फीसदी युवा आबादी स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटा रही है। ऐसे में अनाम और फर्जी अकाउंट्स द्वारा फैलाए जा रहे तथ्य समाज में अव्यवस्था और विद्वेष पैदा कर सकते हैं। गूगल या सोशल मीडिया पर उपलब्ध हर जानकारी प्रामाणिक हो, यह बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.