वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय (वीकेएम) में गुरुवार को भारतीय पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एसआर रंगानाथन की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर तीन दिवसीय पुस्तक मेला शुरू हुआ। इसका उद्घाटन प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने किया। प्राचार्या ने कहा कि पुस्तक ज्ञान का शाश्वत स्रोत है। पुस्तकालय किसी भी शैक्षणिक संस्थान का हृदय होता है। डिजिटल युग में भी किताबें महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की पुस्तकालयाध्यक्ष नम्रता गुप्त, पुस्तकालय समिति के सदस्य, शैक्षणिक-गैर शैक्षणिक कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं। महाविद्यालय के सभागार में शुरू पुस्तक मेले में राजकमल प्रकाशन, आइडियल पब्लिशर्स, ग्लोबल पब्लिशर्स, कला प्रकाशन और मोतीलाल बनारसीदास समेत कई प्रतिष्ठित प्रकाशनों की किताबें रखी गई है...