लातेहार, अगस्त 21 -- लातेहार संवाददाता। समाज के बुजुर्गों का समुचित देखभाल करने को लेकर गहन चिंतन-मंथन करने का आज राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक (वृद्धजन) दिवस है। गौरतलब है कि आज के इस डिजिटल युग में बदलती जीवनशैली ने समाज के बुजुर्ग वर्ग के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। समाज में संयुक्त परिवार की परंपरा दिनोंदिन बिखरकर एकल परिवार में सिमट गई है। परिणाम यह है कि ढलती उम्र के जिस पड़ाव पर बुजुर्गों को परिवार का साथ,सम्मान और अपनापन मिलना चाहिए,उस समय वे अकेलापन का जीवन गुजारने को मजबूर हैं। कई बुजुर्गों के बच्चे रोजगार या बेहतर भविष्य के कारण दूसरे शहरों या राज्यों में बस गए हैं। ऐसे में घर के बुजुर्गों को बीमारी,आर्थिक परेशानी और अकेलापन की चिंता हमेशा सताती रहती है ।क्योंकि ऐसी दशा में उन्हें पारिवारिक साथ और भावनात्मक लगाव की सख्त जरू...