भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता डिजिटल युग में साइबर हाइजीन हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। इस क्षेत्र में की गई जरा भी लापरवाही व्यक्तिगत डेटा, वित्तीय सुरक्षा और संस्थागत प्रतिष्ठा को खतरे में डाल सकती है। डिजिटल युग में चीजें तेजी से बदल रही है। सुविधा के साथ कदम-कदम पर साइबर अपराध का खतरा बढ़ा है। हमें इस बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है। यह बातें मारवाड़ी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने एक दिवसीय वेबिनार के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करते हुए रविवार को कही। इसका विषय 'साइबर हाइजीन की अनिवार्यताएं और साइबर सुरक्षा में समकालीन रुझान' रखा गया था।प्राचार्य ने बताया कि यूजीसी के निर्देश पर वेबिनार का आयोजन किया गया। आयोजन सचिव डॉ. कुमार मनोज ने अतिथियों का स्वात करते हुए धन्...