हमीरपुर, मार्च 15 -- मौदहा। भाजपा के पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत सरस्वती विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का बीते दिन समापन हो गया। इस शिविर में मौदहा नगर, मौदहा पूर्वी और मौदहा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। समापन सत्र के विभिन्न चरणों में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और आगामी गतिविधियों से अवगत कराया। विशेष रूप से आईटी सेल और सोशल मीडिया के महत्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल युग में कार्यकर्ताओं को तकनीक के साथ अपडेट रहना अनिवार्य है, ताकि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। प्रशिक्षण शिविर में जिला और क्षेत्रीय स्तर के दिग्गजों ने शिरकत की। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, संयोजक विजय पांडेय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.