रामगढ़, फरवरी 17 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर अंतिम चरम पर है। अभ्यर्थी सोशल मीडिया, होर्डिंग लाउड स्पीकर के माध्यम से अपने चुनाव चिन्ह की जानकारी आमलोगों तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही अपने एजेंडे को पर्ची के माध्यम से आम जनता के समक्ष रख रहे हैं। ऐसी स्थिति में होर्डिंग, पोस्टर-बैनर का कार्य करने वालों की चांदी कट रही है। खाने-पीने का दौर शुरु होने के साथ होटल व्यवसायी भी चुनावी तपिश में अपने हाथ सेंक कर मुनाफा कमा रहे हैं। संपूर्ण नगर परिषद रामगढ़ का क्षेत्र होर्डिंग, पोस्टर-बैनर से पटा पड़ा हुआ है। शहरी क्षेत्र का प्रत्येक चौक होर्डिंग से सजा है। कहें तो डिजिटल युग के रंग में पूरा चुनाव रंगा हुआ है। इस बीच पांरपरिक पेंटिंग का कारोबार ठप हो गया है। शहरी क्षेत्र के पेंटरों के समक्ष चुनाव से संबंधित कोई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.