डिजिटल युग में और व्यापक हुई रेडियो की भूमिका
मेरठ, सितम्बर 11 -- सुभारती विवि में गुरुवार को आजाद हिन्द रेडियो का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, संस्कृति विभाग के निदेशक आरपी सिंह, सुभारती मीडिया के सहायक निर्देशक प्रो. रितेश चौधरी मौजूद रहे। डॉ. शल्या राज ने कहा कि आजाद हिन्द रेडियो ने अपने चार वर्षों के सफर में समाज, संस्कृति, शिक्षा, राष्ट्रहित और जन-जागरूकता क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। डिजिटल युग में रेडियो की भूमिका और अधिक व्यापक हुई है।
रेडियो का महत्व संस्कृति विभाग के निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि रेडियो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि समाज, संस्कृति और जन-जागरूकता को जोड़ने वाली प्रभावशाली कड़ी है। डॉ. रितेश चौधरी ने कहा कि रेडियो के माध्यम से युवा न केवल संचार कौशल सीख रहे हैं बल्कि समाज, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्रहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.