हमीरपुर, जनवरी 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद न्यायालय सभागार में 'साइबर विधि' एवं 'पॉश अधिनियम 2013' अभियान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें डिजिटल युग में उभरते अपराधों, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर चर्चा हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं गैर सरकारी संस्था जन साहस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार राय द्वारा मां सरस्वती को पुष्प अर्पित करके किया गया। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि पॉश अधिनियम जैसे कानूनी प्रावधान समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि ये जानकारियां ग्रामीण स्तर तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.