बांका, मार्च 12 -- बांका। निज प्रतिनिधि। बिहार में जनगणना 2027 का शंखनाद करते हुए इसकी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार की जनगणना पूरी तरह से पेपरलेस यानी डिजिटल मोड में कराई जाएगी। जिसकी सबसे बडी खासियत स्व-गणना है। जिसमें नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी पोर्टल पर भरने की सुविधा दी जायेगी। ये जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। इसको लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई है। जनगणना के पहले चरण की शुरूआत 2 मई से होगी, जो 31 मई तक चलेगी इसमें जनगणना करते हुए बुनियादी ढांचों का डिटेल जुटाया जाएगा। इसी चरण में मकान सूचीकरण किया जायेगा। लेकिन इससे पहले 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से लोगों को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए वेब पोर्टल खोला जाएगा। इस पोर्टल पर लोग घर बैठे खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी भर सकें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.