बांका, अप्रैल 12 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारी मिशन मोड में शुरू कर दी गई है। यहां 182 पंचायतों में चुनाव होने हैं। इस साल के अंत में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दी गई है। इस बार का पंचायत चुनाव नये आरक्षण रोस्टर और पुराने परिसीमन के आधार पर ही होंगे। वहीं, पंचायत चुनाव पूरी तरह डिजिटल मोड में होंगे। वहीं, पहली बार पंचायत चुनाव में मल्टी पोस्ट ईवीएम का उपयोग होगा। इसको लेकर सूबे के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 27 अप्रैल को प्रारूप का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को निर्देश दे दिये गये हैं। बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में शुक्रवार को ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद सभी जिलों में फॉर्म - ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.