मधेपुरा, मार्च 20 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए आयोजित त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। डीआरडीए के झल्लू बाबू सभागार में 17 से 19 मार्च तक त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सभी चार्ज पदाधिकारियों के सहायक एवं कार्यपालक सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) एवं पोर्टल प्रबंधन से संबंधित विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के प्रत्येक पहलू को सरल एवं प्रभावी ढंग से बताया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शिवनारायण राउत ने बताया कि जनगणना निदेशालय बिहार पटना के मास्टर ट्रेनर राजीव कुमार और ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन (व्यवहारिक) प्रशि...