जामताड़ा, मार्च 21 -- नारायणपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के सभागार में शुक्रवार को डिजिटल मिशन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य विभाग, नामकुम (रांची) के एमआईएस डेटा एनालिस्ट प्रभात गिरी ने स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल मिशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग में मरीजों के इलाज के लिए आभा कार्ड आवश्यक होगा। आभा कार्ड में अंकित 14 अंकों का यूनिक नंबर ही मरीज की पहचान बनेगा, जिसके आधार पर रजिस्ट्रेशन और इलाज की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में शत-प्रतिशत लोगों का आभा कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। वहीं प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल प्रणाली के उपयोग, मरीजों के डेटा प्रबंधन और ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी प्रक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.