डिजिटल मार्केटिंग से बढ़ेगा विश्वकर्मा कारीगरों का कारोबार
सोनभद्र, अगस्त 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता के साथ बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से बाजार तक पहुंच बढ़ाने के लिए गुरुवार को पंचायत रिसोर्स सेंटर, विकास भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी की ओर से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने लाभार्थियों से कार्यक्रम में मिली जानकारी का उपयोग अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़कर कारीगर अपने उत्पादों की पहचान और बिक्री दोनों बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक वीके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.