लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग स्थित भाऊराव देवरस शोध पीठ की ओर से आयोजित सात दिवसीय एआई कार्यशाला के पांचवें दिन दो सत्रों का आयोजन हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. राम मिलन ने बताया कि पहले सत्र में विशेषज्ञ अविरल सिंह ने प्रतिभागियों को बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज डिजिटल मार्केटिंग, विचार निर्माण और निर्णय प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बना रही है। सत्र के दौरान आधुनिक एआई टूल्स का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इसमें क्लाउट एआई, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट और अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए वेबपेज निर्माण, ब्रांडिंग और ऑनलाइन विज्ञापन तैयार करने की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न कीवर्ड रिसर्च टूल्स के उपयोग पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जो एसईओ और डिजिटल मार्केटिंग के लिए उपयोगी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.