सीतामढ़ी, अप्रैल 17 -- शिवहर। भारत कि जनगणना 2027 विशिष्ट और उल्लेखनीय है। क्योंकि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी। जिसमें जनगणना आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल उपकरणों के माध्यमों से किया जाएगा। यह जानकारी डीएम प्रतिभा रानी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में सम्पादित किया जाना है, जिसमें प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के दौरान प्रगणकों के द्वारा घर-घर जा कर भवन व मकानों पर नंबर देना तथा आमजनों से 33 प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी मांगी जायेगी। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को लेकर जिले में जिला एवं चार्ज स्तर पर जनगणना पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। यह भी पढ़ें- मकानों का सूचीकरण व गणना का कार्य आज से पोर्टल के माध्यम से खुद कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.