डिजिटल माध्यमों से आसान बनाएंगे हज यात्रा आवेदन: शाहीन
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- हज यात्रा को सुगम व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में यूपी हज कमेटी के सदस्य शाहीन अंसारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश और विशेषकर मुरादाबाद को कोई भी सदस्य जानकारी के अभाव में हज यात्रा से वंचित न रहे। इसके लिए डिजिटल माध्यमों को आसान बनाया जा रहा है। गुरुवार को एकता विहार स्थित मदरसा अरबिया इमदादिया में आयोजित बैठक में जिले से अधिक से अधिक संख्या में हज के लिए आवेदन कराने की योजना बनी। इस दौरान हाजियों को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर बातें हुईं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि विभाग आवेदकों की जरूरी सहायता करेगा। फॉर्म भरने, पासपोर्ट और मेडिकल सर्टिफिकेट के सत्यापन की दिक्कतों को दूर करने के लिए विशेष प्रयास होगा। बैठक में जागरूकता, अधिक आवेदन, मदरसा संचालकों व शिक्षकों की भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.