वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। पूर्वांचल निगम के बरईपुर और मुगलसराय डिविजन की ओर से उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए से दो फरवरी से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बरईपुर डिविजन के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार झा और मुगलसराय डिविजन के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार यादव ने बताया कि सात दिवसीय अभियान में उन उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा, जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हैं। अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को उनके नेगेटिव बैलेंस का रिचार्ज, एडवांस बिल का भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के लिए जागरूक कियाजाएगा। साथ ही स्मार्ट मीटर संचालन, ऐप उपयोग, उपभोक्ता संवाद एवं डिजिटल भुगतान प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.