वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज का युवा महोत्सव उड़ान-2026 इस वर्ष डिजिटल भारत-युवा भारत को समर्पित होगा। आईक्यूएसी के तत्वावधान में 13, 14 एवं 16 फरवरी को होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ख्याति के सितार वादक पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र करेंगे। समापन में प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। युवा महोत्सव 'उड़ान' का पोस्टर बुधवार को कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उप प्राचार्य प्रो. राहुल सहित अन्य पदाधिकारियों ने जारी किया। प्रो. मिश्रीलाल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में इस बार डिजिटल इंडिया और युवा इंडिया की थीम रखी गई है। पहले दिन साहित्यिक प्रतियोगितां होंगी। 14 फरवरी को औपचारिक शुभारंभ होगा। इसमें काशी के युवा कथक नर्तक रुद्रशंकर की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.