चतरा, मार्च 1 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी स्थित द विजन पब्लिक स्कूल में रील्स के दौर में पढ़ाई का महत्व विषय पर एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप जलाकर की गई। इस समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक नीरज कुमार सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक दीपक सिंह ने किया। आयोजन के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्थापक नीरज सिन्हा ने कहा कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य डिजिटल दुनिया और पारंपरिक पठन-पाठन के बीच एक सेतु बनाना है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सोशल मीडिया और रील्स जैसे डिजिटल विकर्षणों से बचकर सीखने की अपनी मूल प्रक्रिया को जारी रखना चाहिए। मौके पर जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, बीईईओ कैलाश पति पातर, प्राचार्य डॉ दुलार हजाम, मानवाधिकार...