रामगढ़, जुलाई 2 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त ऋतुराज ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 से 15 जुलाई तक जिले के विभिन्न पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवानाउद्देश्य उपायुक्त ने बताया कि डिजिटल बिरसा कृषि रथ के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनके गांव तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही दलहन-तिलहन की उन्नत खेती, प्राकृतिक एवं जैविक farming, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, वैकल्पिक एवं समेकित कृषि प्रणाली, हाई वैल्यू एग्रीकल्चर, मृदा स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, बीज उपचार, कृषि य...