डिजिटल बाजार में चुनौतियों से निपटने को तैयार सीसीआई
नई दिल्ली, मई 20 -- नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की सदस्य श्वेता कक्कड़ ने बुधवार को कहा कि आयोग सही संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि न तो अत्यधिक विनियमन नवाचार को बाधित करे और न ही बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों को एकाधिकार की अनुमति मिले। सीसीआई के 17वें वार्षिक दिवस समारोह में उन्होंने कहा कि एआई का उदय और इसका मूल्य निर्धारण, एल्गोरिदम तथा डिजिटल परिवेश पर प्रभाव नई चुनौतियां हैं और नियामक इनसे प्रभावी ढंग से निपटेगा। सीसीआई का दायित्व बाजार में अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं पर नजर रखना और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। यह भी पढ़ें- AI कंटेंट से बढ़ा भरोसे का संकट! HT Digital CEO पुनीत जैन बोले, 'AI भरोसा बनाता नहीं, खत्म करता है'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.