रुद्रपुर, जुलाई 31 -- सितारगंज, संवाददाता। विज्ञान शिक्षा को नई दिशा देने की दिशा में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुधा पाल के अभिनव शैक्षणिक नवाचार डिजिटल फिजिक्स लर्निग एण्ड विजुलाइजेशन डिवाइस को भारत सरकार के कंट्रोलर जनरल ऑफ पेटेंट उिजाइन एण्ड ट्रेड मार्क ने डिज़ाइन पंजीकरण प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि केवल एक डिज़ाइन पंजीकरण नहीं, बल्कि भारतीय शिक्षा प्रणाली में तकनीक आधारित नवाचार को मिली एक महत्वपूर्ण सरकारी मान्यता है। यह डिवाइस पारंपरिक भौतिकी शिक्षण को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को अधिक प्रभावी, रोचक और व्यावहारिक बनाने का प्रयास करता है।विशेष रूप से यह उपकरण कक्षा 9 से स्नातकोत्तर स्तर, प्रतियोगी परीक्षाओं शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों तथा विज्ञान प...