बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- डिजिटल फसल सर्वे : टाउन हॉल में आज जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा की खेती-किसानी पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। रबी के बाद अब खरीफ सीजन का डिजिटल क्रॉप सर्वे करने की तैयारी में जिला कृषि विभाग जुट गया है। शहर के टाउन हॉल में शनिवार को जिलास्तरीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। कर्मियों को सर्वे की बारीकियां बतायी जाएंगी। डीएओ डा नितेश कुमार ने बताया कि शिविर में कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, सभी बीईओ, कृषि अनुमंडल पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...