अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या संवाददाता। विदेश में बैठे मोहम्मद अनस का आनलाइन निकाह अयोध्या की तहजीब बानो से हुआ। शुक्रवार को पूरे रस्मो रिवाज के साथ निकाह की रस्म पूरी हो गई। निकाह पढ़ने वाले मौलाना मुफ्ती मोमिन की लोगों से निकाह को आसान बनाए जाने की अपील की । उन्होंने कहा कि निकाह जटिल बन जाने करप्शन को बढ़ावा मिलता है। इसलिए निकाह को आसान बनाओ। मुफ्ती मुजाहिदुल इस्लाम मोमिन ने मोहल्ला ठठरहिया निवासी मोहम्मद शकील राईनी की पुत्री तहज़ीब बानो का आनलाइन निकाह दुबई में बैठे मोहल्ला वजीरगंज निवासी मोहम्मद नौशाद राईनी के पुत्र मोहम्मद अनस के साथ एक तोला सोना महर के साथ निकाह पढ़ाया और कुबूल कराया गया। इस अवसर पर निकाह पढ़ाने से पूर्व अतिथियों को सम्बोधित करते हुए मौलाना ने कहा कि इस्लाम हमें सादगी का संदेश देता है।इस्लाम में वर पक्ष को हिदायत दी ...