बिजनौर, फरवरी 27 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर के निर्देशन में भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 'जनगणना-2027' के सफल संचालन और व्यापक तैयारियों के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला के अंतर्गत पहले दिन विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनगणना के डिजिटल स्वरूप, डेटा संकलन की नई तकनीकों और क्षेत्र स्तर पर आने वाली चुनौतियों का समाधान करते दक्षता पूर्ण कार्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 ऐतिहासिक होने वाली है क्योंकि यह पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार डेटा संकलन के लिए मोबाइल ऐप और पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। जिससे डेटा की सटीकता बढ़ेगी और समय की बचत भी होगी। डीएम ने ...