लखनऊ, अगस्त 9 -- डांस, जुनून और डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया को पर्दे पर पेश करने वाली फिल्म थाप यू-ट्यूबर स्टार मुहूर्त रविवार को चंद्रिका देवी मंदिर रोड पर स्थित व्हाइट हाउस में हुआ। इस मौके पर अभिनेता अनिल रस्तोगी, आचार्य लव भूषण, अभिनेत्री व्योमा, राधिका सहित पूरी टीम के सदस्य उपस्थित रहे। फिल्म में सुशांत पुजारी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण गतिमान फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। निर्देशन पदम सिंह और सिद्धांत धरत कर रहे हैं। वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेता डा. अनिल रस्तोगी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना और इस बेहतरीन टीम के साथ जुड़ना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। लखनऊ की इस ऐतिहासिक सरजमीन पर बनी यह फिल्म अपनी सशक्त कहानी और अभिनय के बल पर दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ेगी। फिल्म की कहानी में डांस और डिजिटल...