डिजिटल प्रशिक्षण पर होगी पत्रकारिता की पढ़ाई पर जोर
मुजफ्फर नगर, जून 25 -- मुजफ्फरनगर। बदलते मीडिया परिदृश्य को देखते हुए श्रीराम कॉलेज का पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग आगामी सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नए स्वरूप में संचालित होगा। इसके तहत बीएजेएमसी और एमएजेएमसी पाठ्यक्रमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। विभाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि विभाग को अब शिक्षण, प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार एवं सामाजिक सहभागिता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ समाचार बुलेटिन निर्माण, पॉडकास्टिंग, मोबाइल व डेटा पत्रकारिता, फैक्ट-चेकिंग और एआई आधारित मीडिया शिक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई नीति के तहत सभी छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य होगी और प्रत्येक छात्र के मार्गदर्शन के लिए मेंटॉर नियुक्त किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.