सीवान, जुलाई 18 -- सीवान से अभिषेक उपाध्याय। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण अभियान से संगठन को नई गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता में वृद्धि होगी। उन्होंने शनिवार को हुसैनगंज पूर्वी मंडल के खोदाईबारी तथा सिवान सदर पश्चिमी मंडल के धनौती गांव में पंचायत अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठकों में यह बात कही। यह भी पढ़ें- Balia News: भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणबैठक की रूपरेखा खोदाईबारी में आयोजित बैठक में बड़रम, गोपालपुर, पूर्वी हरियास, पश्चिम हरियास और छपिया पंचायत के अध्यक्षों के साथ डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं धनौती में आयोजित बैठक में अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल माध्यमों से ज...