डिजिटल पुलिसिंग में उत्कृष्ट योगदान पर चार पुलिसकर्मी सम्मानित
धनबाद, जून 13 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। डिजिटल पुलिसिंग में उत्कृष्ट योगदान पर धनबाद के चार पुलिसकर्मी सम्मानित किए गए। एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को चार्जशीट एवं अंतिम प्रतिवेदन से संबंधित लीगेसी डेटा अंतर्गत ऑनलाइन प्रविष्टि के कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। दरअसल धनबाद पुलिस ने पुराने लंबित अभिलेखों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत विभिन्न थानों की सीसीटीएनएस शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मियों ने उल्लेखनीय तकनीकी दक्षता, मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए बड़ी संख्या में कांडों की ऑनलाइन प्रविष्टि सफलतापूर्वक पूर्ण की。 यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट : पाकुड़ ओवर ऑल चैम्पियन व व साहिबगंज बना रनरइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.