डिजिटल पुलिसिंग: सीसीटीएनएस रैंकिंग में बुलंदशहर पुलिस प्रदेश में अव्वल
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- अपराध नियंत्रण के साथ-साथ डिजिटल पुलिसिंग और डेटा प्रबंधन में जिला पुलिस ने पूरे प्रदेश में परचम लहराया है। बुलंदशहर पुलिस ने जुलाई माह की सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सीसीटीएनएस प्रणाली के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार अभियोग पंजीकरण, केस डायरी, विवेचना संबंधी प्रविष्टियां, गिरफ्तारी और मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की ऑनलाइन फीडिंग में जनपद पुलिस अव्वल साबित हुई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना स्तर पर पुलिसकर्मियों की सक्रियता के चलते सभी थानों ने समयबद्ध और त्रुटिरहित डेटा फीडिंग सुनिश्चित की। मुकदमों और विवेचना से जुड़े अभिलेखों का शुद्ध व समयबद्ध ऑनलाइन फीडिंग, लंबित मामलों की नियमित मॉनीटरिंग और त्वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.