नवादा, मार्च 16 -- ​नवादा। राजेश मंझवेकर तकनीक के इस युग में अब नवादा के नागरिकों को अपनी गणना के लिए प्रगणकों का इंतजार करने की मजबूरी नहीं होगी। जिले के इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना 2027 के जरिए आम आदमी को स्वयं अपनी गणना करने की शक्ति दी जा रही है। अब आप अपने स्मार्टफोन से अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। पहले चरण की शुरुआत से 15 दिन पूर्व अर्थात 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक आम नागरिकों के लिए एक वेब पोर्टल उपलब्ध कराया जाएगा, जिस पर लोग घर बैठे स्वयं अपने एवं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके पश्चात संबंधित प्रगणक घर-घर जाकर एसईआईडी के माध्यम से उक्त डेटा का सत्यापन कर उसे अंतिम रूप से सबमिट करेंगे। इस प्रकार, आगामी जनगणना हर मायनों में पेपरलेस और हाई-टेक होगी। नवादा जिले के सुदूर गांवों से लेकर शहरी वार्डों तक, हर व्यक्ति को इ...