बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार डिजिटल बदलाव किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब मरीजों को ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए अस्पताल में घंटों लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। मरीज और उनके तीमारदार अब घर बैठे ही क्यूआर/बार कोड स्कैन करके आसानी से ओपीडी पर्चा बना सकेंगे। सीएमएस डॉ प्रदीप राणा ने बताया कि जिला पुरुष और महिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस सुविधा के लिए बार कोड जारी कर दिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने से अस्पताल परिसर में रोजाना लगने वाली मरीजों की भारी भीड़ और धक्का-मुक्की से राहत मिलेगी। मरीज घर से ही बार कोड के जरिए रजिस्ट्रेशन कर अपना टोकन या पर्चा जनरेट कर सकेंगे और सीधे संबंधित डॉक्टर के कक्ष के बाहर पहुंचकर अपना नंबर आने पर प...