लखनऊ, जुलाई 6 -- ध्वस्तीकरण नोटिस की मियाद खत्म होने से पहले एलडीए में दाखिल हुआ प्रार्थना पत्र, कंपाउंडिंग के जरिए राहत दिलाने की कवायद लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अलीगंज अग्निकांड में 15 बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई इमारत को बचाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। जिस भवन को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की नोटिस जारी की है, उसकी अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित है। इससे पहले ही भवन स्वामी की ओर से कुछ वकीलों ने एलडीए में प्रार्थना पत्र देकर भवन को नियमित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कंपाउंडिंग के जरिए राहत दिलाने की तैयारी सूत्रों के मुताबिक भवन 12 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित है। नियमानुसार इस श्रेणी के कुछ निर्माणों की कंपाउंडिंग और उपयोग परिवर्तन की संभावना होती है। इसी आधार पर भवन का नक्शा पास कराने और कंपाउंडिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन ...