डिजिटल पंचायत एवं 15वें वित्त आयोग योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर
लातेहार, जून 20 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ सोमा उरांव के निर्देश पर डिजिटल पंचायत एवं 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता 15वें वित्त आयोग मद के प्रखंड समन्वयक मनजीत सिंह ने की। बैठक में उपस्थित पंचायतों के मुखिया,पंचायत सचिव एवं संबंधित प्रखंड कर्मियों को डिजिटल पंचायत की कार्यप्रणाली तथा 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं के संचालन एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। मनजीत सिंह ने कहां कि डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग से पंचायत स्तर पर कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.