रामपुर, अप्रैल 19 -- रामपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों को फिर से शिक्षा से जोड़ने के लिए विशेष पहल हुई है। इसके लिए डिजिटल व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। ग्रीष्मावकाश के बाद यह व्यवस्था धरातल पर होगी। इसके जरिये अनुपस्थित छात्रों पर ऑनलाइन नजर रहेगी। यदि कोई छात्र लगातार एक सप्ताह या इससे अधिक समय तक स्कूल से अनुपस्थित रहता है तो सिस्टम स्वत: अलर्ट जारी करेगा। अलर्ट संबंधित विद्यालय के शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी व जिला स्तर तक पहुंचेगा, जिसका संज्ञान लेकर शिक्षक प्रभावी कदम उठाएंगें। इस पहल का उद्देश्य ऐसे बच्चों की समय रहते पहचान करना है, जो किसी कारण से स्कूल नहीं आ रहे हैं। अलर्ट मिलने के बाद शिक्षकों की टीम छात्र के घर पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क करेगी व समस्या का समाधान कर बच्चे को फिर से स्कूल से जोड़ने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.